Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए इस चीज का करें इस्तेमाल, मोतियों की तरह चमकने लगेंगे दांत

April 21, 2025

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए इस चीज का करें इस्तेमाल, मोतियों की तरह चमकने लगेंगे दांत

Teeth Whitening Tips : आज के समय में पीले दांतों की समस्या बहुत आम है, हालांकि पीले दांत किसी को पसंद नहीं होते। हर कोई चाहता है कि उसके दांत चमकदार दिखें। इसके लिए वह बाजार में मौजूद कई तरह के टूथपेस्ट इस्तेमाल करते है लेकिन फिर भी उनकी ये चाहत पूरी नहीं हो पाती है। पीले दांतों के पीछे की कई वजह हो सकती है। इनमें से अधिक चाय-कॉफी का सेवन, मुँह की स्वच्छता, दवाइयों का सेवन, खाने पीने की आदतें मुख्य हैं। यदि आप भी अपने दांतों का पीलापन दूर कर उन्हें मोतियों की तरह चमकाना चाहते है तो आज से ही दांतों की सफाई के लिए संतरे के छिलकों का इस्तेमाल करना शुरू कर सकतें है। तो आइए जानते है कि इसको कैसे इस्तेमाल करना है?

दांतों को चमकाने के लिए संतरे का प्रयोग-
माना जाता है कि संतरें में सेहत का खजाना छिपा होता है। इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसके साथ ही इसमें और भी बहुत से गुण पाए जाते है। संतरे के साथ ही इसका छिलका भी बहुत गुणकारी होता है। पीले दांतों को सफ़ेद बनाने के लिए संतरे का छिलका एक प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है। इसको हम सीधा दांतों पर भी रगड़ सकते है। साथ ही रोज एक संतरा खाने से मुँह में पनपने वाले बैक्टीरिया से भी बचा जा सकता है।

संतरे के छिलके से बनाएं पेस्ट-
दांतों को चमकदार बनाने के लिए घर पर ही संतरे के छिलके का पेस्ट भी बनाया जा सकता है। इसके लिए संतरे के छिलके को पीस लें और इसमें थोड़ा सा नमक और सरसों का तेल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब तैयार हुए इस पेस्ट से ब्रश की सहायता से दांतों की सफाई करें। इससे दांतों पर जमा गंदगी साफ हो जाएगी और दांत मोतियों की तरह चमकने लगेंगे।

डिस्क्लेमर- ऊपर लिखा गया लेख सिर्फ सामान्य जानकारी प्रदान करता है। नुस्खे के इस्तेमाल से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें