Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गडकरी से मिलने के बाद तेजस्वी बोले : बहुत पॉजिटिव दिखे, कई परियोजनाओं पर चर्चा की

August 25, 2023

गडकरी से मिलने के बाद तेजस्वी बोले : बहुत पॉजिटिव दिखे, कई परियोजनाओं पर चर्चा की

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की। इस दौरान तेजस्वी ने बिहार राज्य में कई सड़क परियोजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बिहार में एक्सप्रेस वे की भी मांग की।गडकरी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने भाजपा नेता गडकरी की तारीफ करते हुए कहा कि नितिन गडकरी विकास को लेकर बहुत सकारात्मक हैं। हमने बिहार में उन परियोजनाओं को गति देने के बारे में बात की जो पिछले 11-12 वर्षों से रुकी हुई थीं।

तेजस्वी यादव ने कहा, ’बिहार में कोई एक्सप्रेसवे नहीं है। हमने गडकरी जी से राज्य में एक्सप्रेसवे की भी मांग की है, जिसको लेकर वो काफी पॉजिटिव दिखे।’तेजस्वी ने इसके बाद अपने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, ’आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी से बिहार की सड़क परियोजनाओं के संबंध में सकारात्मक वार्ता हुई।’

बैठक में बक्सर से भागलपुर तक एक्सप्रेस वे गंगा पर जेपी सेतु के समानांतर पुल, पटना से कोइलवर एवं अनीसाबाद से दीदारगंज के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की मांग की तथा केंद्र की लंबे अर्से से लंबित परियोजनाओं जैसे पटना-गया, हाजीपुर-छपरा, महेशखूंट-सहरसा-पूर्णयिा (राष्ट्रीय राजमार्ग), मुज़फ़्फ़रपुर बाईपास को शीघ्र पूर्ण कराने पर विमर्श हुआ। इसके साथ उन्होंने मुलाकात की तस्वीर भी पोस्ट की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें