Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर तेजस्वी यादव का आया बयान, कहा- अब JDU नहीं बचेगी…

March 5, 2026

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर तेजस्वी यादव का आया बयान, कहा- अब JDU नहीं बचेगी…

नेशनल डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही मुख्यमंत्री बदलने की बात कही थी। तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें नीतीश कुमार के लिए सहानुभूति है। उनके मुताबिक जो कुछ आज हो रहा है, उसके संकेत पहले से मिल रहे थे। तेजस्वी ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी रहती, तो शायद ऐसी स्थिति नहीं आती और नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता।

आरजेडी सांसद मनोज झा का बड़ा आरोप
इस मामले पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की ओर से जो पोस्ट या ट्वीट सामने आया है, वह दिल्ली से तैयार किया गया लगता है>। मनोज झा का कहना है कि यह पूरी तरह “दिल्ली दरबार” से लिखा हुआ संदेश है। उन्होंने कहा कि ट्वीट को पढ़ने के बाद उन्हें पूरा भरोसा है कि यह नीतीश कुमार ने खुद नहीं लिखा होगा, बल्कि इसे दिल्ली से तैयार किया गया है।

 

शिंदे मॉडल लागू करने की कोशिश
मनोज झा ने आगे आरोप लगाया कि बिहार में “शिंदे मॉडल” लागू करने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि जिस तरह महाराष्ट्र में राजनीतिक बदलाव हुआ था, उसी तरह का ऑपरेशन बिहार में भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का कोर समूह भी आहत महसूस कर रहा है। मनोज झा ने यह भी कहा कि अगर बिहार के किसी 10 साल के बच्चे से भी पूछा जाए, तो वह समझ जाएगा कि यह ट्वीट दिल्ली से तैयार किया गया है।

बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचल
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष लगातार इस फैसले को लेकर सवाल उठा रहा है और इसे दिल्ली की राजनीति से जोड़कर देख रहा है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें