Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार में हो रही हत्याओं पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल, कहा- NDA सरकार में कोई सुनने वाला नहीं

July 13, 2025

बिहार में हो रही हत्याओं पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल, कहा- NDA सरकार में कोई सुनने वाला नहीं

Tejashwi Yadav : विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को बिहार की कानून-व्यवस्था पर फिर सवाल उठाए। पटना के पिपरा थाना क्षेत्र में अपराधियों द्वारा भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या से नाराज़ तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए सरकार में कोई सुनने वाला नहीं है।

तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल-
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘अब पटना में एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हम क्या कहें, किससे कहें? एनडीए सरकार में कोई सच नहीं सुन रहा, कोई गलती मानने वाला नहीं, मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में तो सबको पता है, लेकिन भाजपा के दो नकारे उपमुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं?

पटना में हुई हत्या की जांच शुरू-
बता दें कि शनिवार को पटना के पिपरा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गाँव में सुरेंद्र कुमार (50) नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार दो बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, परिवार द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि सुरेंद्र केवट अपने परिवार के साथ शेखपुरा गाँव में रहते थे। पुनपुन प्रखंड भाजपा नेता होने के साथ-साथ वे ग्रामीण पशु चिकित्सक भी थे और खेती भी करते थे।

“बिहार में इतनी हत्याएं कि कोई गिन भी नहीं सकता”
इससे पहले, तेजस्वी यादव ने इंस्टाग्राम पर बिहार में हो रही आपराधिक घटनाओं का ब्यौरा देते हुए लिखा था, ‘इतनी हत्याएँ हो रही हैं कि कोई गिन भी नहीं सकता। बिहार में इंसान की जान कीड़ों-मकोड़ों से भी सस्ती है। सीतामढ़ी में एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, पटना में एक दुकानदार की हत्या, नालंदा में एक नर्स की गोली मारकर हत्या, खगड़िया में एक युवक की गोली मारकर हत्या, गया और नालंदा में दो लोगों की हत्या। सरकारी गुंडों की गोलियाँ हर जगह हैं। सत्ताधारी नेता अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। अपराधियों के साथी एनडीए नेता और अधिकारी उनकी जाति ढूँढने में लगे हैं।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें