Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tejashwi Yadav ने PM Modi पर साधा निशाना, गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां

April 16, 2024

Tejashwi Yadav ने PM Modi पर साधा निशाना, गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां

पटनाः लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। कोई अपनी उपलब्धियों से जनता को अवगत करा रहा है, तो कोई अपने प्रतिद्वंदी को आड़े हाथों ले रहा है। इस बीच, पटना पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान जहां अपनी सरकार की उपलब्धियों से जनता को वाकिफ कराया, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि हमने सत्ता में रहने के दौरान हर क्षेत्र को विकसित करने की दिशा में काम किया है। सत्ता में रहते हुए हमने लाखों युवाओं को नौकरियां दीं, मानदेय बढ़ाया। जाति आधारित जनगणना कराई। आरक्षण की सीमा को बढ़ाया। तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार में पहली बार 50 हजार करोड़ के निवेश का एमओयू साइन हुआ है। यह उनको जंगल राज नजर आ रहा है, तो मैं क्या कर सकता हूं? हम लोग को गाली देने के बजाए 10 साल में उन्होंने जो वादा किया था, वह बिहार के लिए क्या किया? उनके मेनिफेस्टो में बिहार का जिक्र क्यों नहीं है? प्रधानमंत्री ने केवल चार चीज — बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और जुमलेबाजी दी है। इससे पहले प्रधानमंत्री मंगलवार को गया और पूर्णयिा में थे, जहां उन्होंने एनडीए के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें