Site icon Dainik Savera Times

MLC पद से इस्तीफा देने के बाद BJP से कांग्रेस में शामिल हुईं तेजस्विनी गौड़ा

बंगलूरू: कर्नाटक में एमएलसी पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद भाजपा की तेजस्विनी गौड़ा कांग्रेस में शमिल हो गईं। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी को संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास नहीं है। 2004 से 2009 तक कांग्रेस की सांसद रह चुकी गौड़ा 2014 में भाजपा में शामिल हुई थीं। अब वापस कांग्रेस में शामिल होने पर उन्होंने इसे घर वापसी बताया है।

Exit mobile version