Site icon Dainik Savera Times

तेलंगाना चुनाव2023 : भाजपा ने एपी मिथुन रेड्डी को महबूबनगर विधानसभा सीट से बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली: भाजपा ने तेलंगाना के महबूबनगर विधानसभा सीट से एपी मिथुन कुमार रेड्डी को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने शुक्रवार को तेलंगाना उम्मीदवार की दूसरी लिस्ट जारी कर यह बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने तेलंगाना में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी दूसरी लिस्ट में एक उम्मीदवार के नाम को मंजूरी दी है।

भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट में सिर्फ एक उम्मीदवार एपी मिथुन कुमार रेड्डी के नाम की ही घोषणा की है, जिन्हें महबूबनगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा ने 22 अक्टूबर को तेलंगाना उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें पार्टी ने 52 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।

Exit mobile version