Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Telangana Elections  : BJP के साथ सीट बंटवारा समझौते के बाद जनसेना पार्टी ने जारी की 8 उम्मीदवारों की सूची

November 8, 2023

Telangana Elections  : BJP के साथ सीट बंटवारा समझौते के बाद जनसेना पार्टी ने जारी की 8 उम्मीदवारों की सूची
हैदराबादः भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर समझौता करने के बाद, अभिनेता पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जनसेना पार्टी ने तेलंगाना (Telangana) में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने आठ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी द्वारा मंगलवार को जारी सूची के अनुसार, एकमात्र महिला उम्मीदवार एम. उमादेवी असवराओपेटा (अजजा) निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी, जबकि जनसेना के तेलंगाना प्रभारी शंकर गौड़ को तंदूर सीट से मैदान में उतारा जाएगा।
We are now on WhatsApp. Click to join
जनसेना ने कुकटपल्ली विधानसभा सीट से एम. प्रेम कुमार, कोडाद से मेकाला सतीश रेड्डी, खम्मम से एम. रामकृष्ण, कोठागुडेम से एल. सुरेंद्र राव, नगरकुनरूल से लक्ष्मण गौड़ और वायरा विधानसभा सीट से संपत नायक को मैदान में उतारा है। अभिनय की दुनिया से राजनीति में आए पवन कल्याण ने मंगलवार को यहां BJP द्वारा आयोजित बीसी आत्म गौरव सभा (पिछड़ा वर्ग स्वाभिमान बैठक) में भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मंच साझा किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें