
Telangana Electric Vehicles: तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद शहर को प्रदूषण से बचाने के लिए अगले दो वर्षों में करीब तीन हजार इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी गुरुवार शाम को जनता की सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर परिवहन विभाग के कर्मचारियों की उपलब्धियों को मनाने के लिए राज्य परिवहन विभाग की ओर से आयोजित ‘प्रजा पालना विजयोत्सवलु’ कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहर को प्रदूषण मुक्त बनाएगी। श्री रेड्डी ने कहा कि शहर में प्रदूषण को नियंत्रित करने में परिवहन विभाग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और पुराने वाहनों को खत्म करना लोगों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार हैदराबाद शहर में इलेक्ट्रिक ऑटो चलाने के लिए प्रोत्साहन देने की योजना तैयार कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पहले इलेक्ट्रिक वाहनों (दोपहिया, चार पहिया वाहन, टैक्सी, तीन सीटर ऑटोरिक्शा और इलेक्ट्रिक लाइट गुड्स कैरियर जैसे वाणिज्यिक यात्री वाहन) की खरीद पर रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क से शत प्रतिशत छूट देने की घोषणा की थी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...