Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेलंगाना एक्सप्रेस, खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

August 19, 2023

तेलंगाना एक्सप्रेस, खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

भोपाल: मध्य प्रदेश से गुजरने वाली दो ट्रेनों में शनिवार को आग लग गई। पहली घटना में, हैदराबाद से नई दिल्ली रूट की तेलंगाना एक्सप्रेस (12724) में छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना रेलवे स्टेशन पर आग लग गई। तेलंगाना एक्सप्रेस ट्रेन की पेंट्री में आग लगने से यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि, जानकारी के मुताबिक रेलवे अधिकारी तुरंत हरकत में आए और आग पर काबू पा लिया।

आग लगने की दूसरी घटना ग्वालियर जिले में खजुराहो-उदयपुर (राजस्थान) इंटरसिटी ट्रेन में दर्ज की गई। ट्रेन के इंजन से धुआं निकलता देख लोको पायलट ने ट्रेन को ग्वालियर जिले के सिथौली स्टेशन पर रोक दिया। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और स्थिति पर काबू पाया। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ‘उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी में आग लगने की घटना सामने आई थी, जिस पर जल्द ही काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें