Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेलंगाना पुलिसकर्मी ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

December 15, 2023

तेलंगाना पुलिसकर्मी ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

हैदराबादः तेलंगाना के सिद्दीपेट जिला कलेक्टर के एक सुरक्षा गार्ड ने खुद को मारने से पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह चौंकाने वाली घटना शुक्रवार को तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले के चिन्नाकोडूर मंडल के रामुनिपट्टा गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, जिला कलेक्टर प्रशांत जीवन पाटिल के गनमैन के रूप में कार्यरत पुलिस कांस्टेबल अकुला नरेश (35) ने पिस्तौल से गोलियां चलाकर अपनी प}ी चैतन्य (30), बेटे रेवंत (6) और बेटी हिमाश्री (5) की हत्या कर दी। बाद में उसने उसी बंदूक से आत्महत्या कर ली।

शुक्रवार को नरेश डय़ूटी पर नहीं गया था और घर पर ही था। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े तो देखा चारों मृत पड़े हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया, जो घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि वित्तीय समस्या के कारण यह घटना हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, नरेश ऑनलाइन सट्टेबाजी का आदी था और उसने दूसरों से पैसे उधार लिए थे। हालांकि, पुलिस ने कहा कि वे सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें