Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Telangana : निर्माणाधीन स्टेडियम की गिरी दीवार, 2 मजदूरों की मौत, 7 घायल

November 20, 2023

Telangana : निर्माणाधीन स्टेडियम की गिरी दीवार, 2 मजदूरों की मौत, 7 घायल

हैदराबादः तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के मोइनाबाद इलाके में सोमवार को एक निर्माणाधीन स्टेडियम की दीवार गिरने से दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी हैं। उसने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब वहां निर्माण कार्य जारी था। परिसर की दीवार मजूदरों के एक समूह पर गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया, कि ‘पश्चिम बंगाल और बिहार के रहने वाले दो मजदूरों की मौत हो गई।’’ उसने बताया कि घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें