Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेलंगानाः Wife ने अबॉर्शन करवाने से किया मना… Swimming Pool में दो बेटियों सहित पत्नी को डुबो कर मार डाला

April 4, 2026

तेलंगानाः Wife ने अबॉर्शन करवाने से किया मना… Swimming Pool में दो बेटियों सहित पत्नी को डुबो कर मार डाला

नेशनल डेस्कः तेलंगाना के हनमकोंडा इलाके से एक बहुत ही दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां अजहरुद्दीन नाम के एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी गर्भवती पत्नी और अपनी दो छोटी बेटियों की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, अजहरुद्दीन ने अपनी पत्नी से प्रेम विवाह किया था। लेकिन वह इस बात से नाराज था कि उसकी पत्नी के गर्भ में पल रहा बच्चा लड़की है। बताया जा रहा है कि उसने पहले भी अपनी पत्नी पर गर्भपात (अबॉर्शन) करवाने का दबाव डाला था, लेकिन उसकी पत्नी इसके लिए तैयार नहीं हुई।

कैसे दिया वारदात को अंजाम
जब पत्नी ने गर्भपात से मना कर दिया,  तो आरोपी ने एक खतरनाक योजना बनाई। वह अपने पूरे परिवार को एक स्विमिंग पूल में ले गया। वहां उसने अपनी पत्नी और दोनों बेटियों को पानी में धक्का देकर डुबो दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी अज़हरुद्दीन की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

महिला को HIV संक्रमित खून देने का मामला
इधर, तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां 25 साल के एक युवक, कोलीपाका मनोहर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, मनोहर एक महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन जब महिला ने शादी से इनकार कर दिया, तो उसने बदला लेने के लिए बहुत ही खतरनाक कदम उठाया।

क्या किया आरोपी ने
बताया जा रहा है कि मनोहर ने महिला के घर जाकर जबरदस्ती उसके शरीर में HIV संक्रमित खून इंजेक्ट कर दिया। उसका इरादा महिला को गंभीर नुकसान पहुंचाना था। यह घटना शुक्रवार को हुई थी, जिसके बाद महिला के पिता ने पोचारम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को अन्नोजिगुडा इलाके के NTPC X रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें