Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली में लगातार एक महीने से पारा 40 के पार, 24 घंटे में 50 लोगों की मौत

दिल्ली में बीते 37 दिन से पारा 40 डिग्री से ऊपर ही चल रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 43.6 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली का पीतमपुरा इलाका 45.1 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पूसा इलाके की रात सबसे गर्म रही। यहां न्यूनतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज को छोड़कर अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान 33 डिग्री से ऊपर ही रहा। पालम और आयानगर में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री दर्ज हुआ। अत्यधिक गर्मी के कारन अस्पतालों में लू के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। केंद्र सरकार के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बीते दो दिन में लू के 22 मरीज भर्ती हुए। इनमें से पांच की मौत हो गई, जबकि 13 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। सफदरजंग अस्पताल में इस महीने लू से परेशान 60 मरीज आए। इनमें से दो की मौत हो गई, जबकि 42 को भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version