Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

बांग्लादेश में मंदिर जले, हिंदुओं के घर तोड़ गए लेकिन विपक्षी मौन रहे: साक्षी महाराज

August 11, 2024

बांग्लादेश में मंदिर जले, हिंदुओं के घर तोड़ गए लेकिन विपक्षी मौन रहे: साक्षी महाराज

उन्नाव: सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज ने गदनखेड़ा स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में बांग्लादेश व वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर विपक्षियों पर जोरदार हमला बोला। कहा कि सारा देश बांग्लादेश के नंगे नाच को देख रहा है। वहां जिस तरह से मंदिरों को जलाया जा रहा है। हिंदू बेटियों के साथ घिनौनी घटनाएं और अत्याचार हो रहे हैं, उन्हें वहां से खदेड़ा जा रहा है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने चिंता व्यक्त की है लेकिन राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव तक विपक्ष के एक भी नेता ने बांग्लादेश के हिंदुओं, सिखों, ईसाइयों और बौद्ध के लिए एक शब्द भी नहीं कहा। पूरा विपक्ष न हिंदू का है और न मुसलमान का है। वह तुष्टिकरण की राजनीति करता है। तुष्टिकरण के आधार पर देश को भ्रमित करने का काम करता है। जैसे ही बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनी, प्रधानमंत्री ने वहां की सरकार से वार्ता की। आग्रह किया कि हिंदू, सिख, बौद्ध और इसाई, इन लोगों की रक्षा होनी चाहिए। प्रधानमंत्री की अपील का प्रभाव पड़ा है। निश्चित रूप से हमारी सरकार बांग्लादेश पर नजर रखेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें