नेशनल डेस्क: गुजरात के आणंद जिले में ट्रक और टेम्पो की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने हादसे को लेकर बताया कि टेम्पो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया, जिसके कारण इतने लोगों की मौत हो गई।
वहीं तारापुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर मयूर शर्मा ने आगे बताया कि मरने वाले चार लोगों में एक 5 साल का बच्चा, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है और अन्य 5 लोग घायल है। टेम्पो में सवार लोग दाहोद से मजदूरी करने के लिए जा रहे थे।
ये भी पढ़ें: सोमनाथ अमृत महोत्सव भारत की आस्था, पुनर्जागरण और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक : PM MODI
जख्मी लोगों को तारापुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका हादसों के लिहाज से संवेदनशील है, लेकिन प्रशासन ने यहां कोई चेतावनी वाला साइन बोर्ड नहीं लगाया है।
ये भी पढ़ें: ‘अकाली दल वारिस पंजाब दे’ ने की बड़ी घोषणा, पूरे पंजाब में लड़ेंगे चुनाव

