
यमुनानगर। पुलिस ने 5वीं कक्षा की 10 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जब इसका पता परिजनों को लगा तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई।
बता दें कि छछरौली थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची दरिंदगी का शिकार हो गई। हैवानियत का पता तब लगा जब 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची की स्कूल में तबीयत बिगड़ी। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची गर्भवती है। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला यमुनानगर के छछरौली क्षेत्र की है। पीड़िता की मां एक दवा फैक्ट्री में काम करके अपने 4 बच्चों का पेट भरती है। जब उसकी 10 साल की बेटी स्कूल गई तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। जांच के बाद जब डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची गर्भवती है तो मां के पांव तले से जमीन खिसक गई।
जब मां ने बेटी को समझा-बूझाकर पूछा तो तो मासूम ने रोते हुए जो आपबीती सुनाई वो रोंगटे खड़े करने वाली थी। बच्ची ने बताया कि सलेमपुर खादर के रहने वाले राकेश कुमार ने फैक्ट्री के क्वार्टर में उसके साथ गलत काम किया था। आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार देगा और उसकी मां को नौकरी से निकलवा देगा। इसी डर से वह मासूम का शोषण करता रहा। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच जारी है।
Also Read :-