Site icon Dainik Savera Times

बहुमंजिला इमारत में लगी भयानक आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाडियां

बेंगलुरुः बेंगलुरु के कोरामंगला इलाके में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई जिसमें दो लोग गंभीर रूप से झुलस गये। दमकल विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि एक व्यक्ति ने आग से बचने के लिए इमारत की छत से छलांग लगा दी और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके साथ एक अन्य घायल का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उन्होंने बताया कि चार मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित ‘हुक्का बार एंड कैफे’ में दोपहर के आसपास आग लग गई जहां कई रसोई गैस सिलेंडर रखे थे। घटना के समय आसपास के लोगों ने एक विस्फोट की आवाज भी सुनी। एक दमकल अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने आठ दमकल वाहन मौके पर भेज दिये और हमारे वरिष्ठ अधिकारी वहां हैं। आग को बुझा लिया गया है। दो लोगों को गंभीर चोट आई है।’’ लोगों ने जैसे ही इमारत से धुआं निकलता देखा, उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित कर दिया। उस समय कैफे में कोई ग्राहक नहीं था।
Exit mobile version