Site icon Dainik Savera Times

मकान में लगी भयानक आग, 4 लोगों की हुई मौत, 2 झुलसे

मोतिहारीः बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक मकान में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई तथा 2 अन्य झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घोड़ासहन बाजार में भारतीय स्टेट बैंक के समीप एक मकान के निचले हिस्से में स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गई।

आग फैलते हुए मकान के प्रथम तल्ले तक पहुंच गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। झुलसे लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि मकान के मालिक नेपाल में व्यवसाय करते थे और छठ पर्व करने यहां अपने घर आए थे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Exit mobile version