Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर से हथियारों के साथ आतंकवादियों के दो सहयोगी गिरफ्तार

Naxalites commander arrested

Naxalites commander arrested

Terrorist Arrested : सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों को एक संयुक्त दल ने घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया। यह अभियान आतंकवादियों के बारे में सूचना के आधार पर बसकुचन क्षेत्र में शुरू किया गया था। दोनों की पहचान इरफान बशीर और उजैर सलाम के रूप में हुई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उनके कब्जे से दो एके राइफल सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि आगे के सुराग के लिए दोनों से पूछताछ की जा रही है। इन दोनों गिरफ्तारियों पर पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

Exit mobile version