Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Terrorist Attack in Jammu: DGP RR Swain ने की पहली प्रेस वार्ताः कहा, पाकिस्तान को दिया जा रहा मुंहतोड़ जवाब

June 13, 2024

Terrorist Attack in Jammu: DGP RR Swain ने की पहली प्रेस वार्ताः कहा, पाकिस्तान को दिया जा रहा मुंहतोड़ जवाब

press conferenc : जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से आतंकियों ने कई हमला किया है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में कल देर रात आतंकवादियों ने सेना की चौकी पर अटैक किया था। जिसको लेकर आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसी बीच आज डीजीपी आरआर स्वैन ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ तेज़ी से कार्यवाही की जा रही है। जम्मू में जो आतंकी हमले हुए हैं इन सबको पाकिस्तानी आतंकियों ने अंजाम दिया है।

इसके बाद कहा कि जम्मू-कश्मीर में अतंकगतिविधि बंद होने के बाद पाकिस्तानी अपने ही लड़कों को आतंकवाद में भर्ती करवा कर जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले करने के लिए भेज रहा है। इसके बाद डीजीपी ने पाकिस्तान सुधरने वाला नहीं है लेकिन उसको मुहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। एक एक आतंकी को ढूंढ-ढूंढ कर सेना के जवान उनको ठिकाने लगा रहे हैं।

साथ ही जम्मू कश्मीर में आतंकियों को सपोर्ट करने वाले लोगों को डीजीपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तानी आतंकियों का कोई आगे पीछे नहीं है लेकिन आपका घर परिवार यहीं है, आतंकी तो मारे जायेंगे लेकिन साथ ही आपके खिलाफ को कार्रवाई होगी वो सोच भी नहीं सकते।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें