Site icon Dainik Savera Times

अनंतनाग में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर पुलिस ने सोमवार को अनंतनाग जिले में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक ठिकाने का पर्दाफाश किया और हथियार और गोला-बारुद बरामद किये। पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार विशेष सूचना के आधार पर 12 और 13 मार्च की मध्य रात्रि को अनंतनाग पुलिस ने सेना की 1 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के साथ मिलकर बिजबेहरा के रख मोमिन दांगी इलाके में एक संयुक्त घेराबंदी एवं तलाश अभियान छेड़ा। अभियान के दौरान में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया। इसके साथ ही मौके पर हथियारों और गोला-बारुद का जखीरा बरामद किया गया।

Exit mobile version