Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीरी हिंदू Sanjay Sharma को मारने वाला आतंकी मुठभेड़ में ढेर

February 28, 2023

कश्मीरी हिंदू Sanjay Sharma को मारने वाला आतंकी मुठभेड़ में ढेर

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को एक कश्मीरी हिंदू संजय शर्मा की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादी को पुलवामा के पदगामपुरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। मारे गए आतंकी की पहचान पुलवामा के अकीब मुस्ताक भट के रूप में हुई है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एडीजीपी) कश्मीर जोन विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, “उसने शुरू में आतंकवादी संगठन एचएम के लिए काम किया था। आजकल वह टीआरएफ के साथ काम कर रहा था। दिवंगत संजय शर्मा का हत्यारा मारा गया।”

पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को उस क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिलने के बाद लड़ाई शुरू हुई थी। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की घेराबंदी करने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं, इसमें कई आतंकवादियों का सफाया किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें