Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘मुंबई में घुसे 2-3 आतंकी, खतरनाक हमले को दे सकते हैं अंजाम…’, 26/11 के दिन पुलिस को आया फोन, मचा हड़कंप

November 27, 2023

‘मुंबई में घुसे 2-3 आतंकी, खतरनाक हमले को दे सकते हैं अंजाम…’, 26/11 के दिन पुलिस को आया फोन, मचा हड़कंप

नेशनल डेस्क: 26 नवंबर 2008 को आतंकी हमलों से मुंबई थरा उठी थी। आज तक उसके जख्म लोगों के जेहन में ताजा हैं। मुबई आतंकी हमले को रविवार को 15 साल हो गए। इसी बीच मुंबई पुलिस को एक ऐसा कॉल आया जिससे सबके होश उड़ गए और अधिकारी सतर्क हो गए।

 

मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम पर किसी ने फोन कर सूचना दी गई कि मुंबई में 2-3 आतंकी घुस गए हैं। इसके बाद मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच जांच में जुट गई। जब पुलिस फोन कॉल करने वाले तक पहुंची, तो वह नशे में धुत मिला। पुलिस ने इसे अफवाह बताते हुए कॉल करने वाले को हिरासत में ले लिया।

 

हरकत में आई पुलिस और क्राइम ब्रांच

मुंबई पुलिस के मुताबिक, कंट्रोल रूम में कॉल आया था कि मुंबई के मानखुर्द के एकता नगर इलाके में 2-3 आतंकी छिपे हुए हैं। कॉलर ने दावा किया कि उनकी भाषा समझ नहीं आ रही लेकिन वे कुछ खतरनाक प्लानिंग कर रहे हैं। इसे बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच के अधिकारी जांच में जुट गए। पुलिस ने सबसे पहले बताई गई जगह पर जांच की, तो ऐसा कुछ नहीं मिला, इसके बाद पुलिस ने कॉलर की लोकेशन का पता लगाया और उसके पास पहुंची।

 

पुलिस को कॉलर शराब के नशे में धुत मिला। पुलिस ने कॉलर को हिरासत में ले लिया. इतना ही नहीं पुलिस ने आतंकी होने को अफवाह बताया और कॉल करने वाले 31 साल के किशोर लक्ष्मण ननावरे के खिलाफ IPC की धारा 182, और 505(1)(ब) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें