Site icon Dainik Savera Times

कुपवाड़ा में आतंकियों ने सामाजिक कार्यकर्ता को मारी गोली

Terrorists Shot Social Worker : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने 45 वर्षीय एक सामाजिक कार्यकर्ता को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी शनिवार देर रात गुलाम रसूल माग्रे के कंडी खास स्थित घर में घुसे और उन्हें गोली मार दी। उन्होंने बताया कि माग्रे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आतंकवादियों द्वारा उन्हें निशाना बनाए जाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Exit mobile version