Site icon Dainik Savera Times

ठाणे: ग्राम पंचायत ने प्रदूषण पर रोक के लिए दीपावली पर पटाखों का सीमित उपयोग करने को कहा

ठाणे: महाराष्ट्र में ठाणे जिला परिषद ने जिले की 431 ग्राम पंचायतों को दीपावली के दौरान अपने अपने क्षेत्रों में पटाखों के इस्तेमाल को सीमित करने के लिए कहा है ताकि प्रदूषण पर अंकुश लगाया जा सके। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। जिला परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रमोद काले ने कहा कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के गांवों में ध्वनि और वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से यह कदम पर्यावरण की बेहतरी के लिए चल रहे ‘माझी वसुंधरा’ कार्यक्रम के तहत उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों ने गांवों में जागरूकता अभियान शुरू किया है जो त्योहर के अंत तक जारी रहेगा। प्रमोद काले ने कहा, ”सितंबर में गणपति उत्सव के दौरान, हमने पर्यावरण-अनुकूल मूर्तियों के उपयोग की भी अपील की थी, जिसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली।”

Exit mobile version