Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुश्किल वक्त में हमारा साथ देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार’

August 28, 2026

मुश्किल वक्त में हमारा साथ देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार’

नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर पीएम बालेंद्र शाह को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सांसद और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की नेता विदूषी राणा ने ये ‘भरोसा’ देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है। राणा ने कहा, मैं वास्तव में पीएम मोदी की बहुत आभारी हूं क्योंकि जैसे ही यह घटना हुई, उन्होंने दिल छू लेने वाला बयान दिया।

पीड़ित परिवारों और देश के प्रति संवेदना संदेश भेजा, वो प्रशंसनीय है। हमें भारत से पहले ही बहुत सारी राहत सामग्री मिल चुकी है। हर बार जब कोई आपदा आती है, तो हमें भारत से मदद मिलती है। विदूषी राणा ने स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि पूरा देश इस समय बेहद दुखद दौर से गुजर रहा है और सरकार बचाव एवं राहत अभियानों को प्राथमिकता दे रही है। वहीं, भारत और नेपाल के संबंधों पर बात भी राणा ने विचार रखे।

उन्होंने कहा कि भारत जैसे पड़ोसी देश के साथ अपने संबंधों को पर नेपाल को नाज है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच 1,751 किलोमीटर लंबी खुली सीमा केवल भौगोलिक सीमा नहीं है, बल्कि यह लोगों, संस्कृतियों और परंपराओं को जोड़ती है।उन्होंने कहा, भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का संबंध है, जहां दोनों देशों के लोगों के बीच वैवाहिक रिश्ते भी हैं। दोनों देशों के संबंध केवल आज के दौर में विकसित नहीं हुए हैं, बल्कि ऐतिहासिक और भौगोलिक रूप से दोनों देश लंबे समय से एक-दूसरे से जुड़े रहे हैं। राणा ने कहा कि मौजूदा समय भारत और नेपाल के लिए संबंधों को और मजबूत करने का अवसर है

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें