Site icon Dainik Savera Times

75 साल के बुजुर्ग की सुहागरात बनी आख़िरी रात, तीन बच्चों की मां से रचाई थी शादी

यूपी: जौनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से शादी की और सुहागरात के बाद उनकी अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गौराबादशाहपुर थाना इलाके के कुछमुछ गांव में एक बुजुर्ग ने तीन बच्चों की मां से सोमवार को शादी रचाई। शादी के अगले दिन मंगलवार की सुबह में उसकी तबीयत खराब हो गई। पड़ोसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।

सगरू राम (75) ने करीब 40 साल पहले बेलाव गांव की अनारी देवी के साथ शादी की थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी। एक साल पहले अनारी देवी की बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद से सगरू राम अकेले रहते थे। ग्रामीणों के मुताबिक, सगरू के पास करीब दो बीघा जमीन और मकान था। उधर, मनभावती (35) के पति की मौत सात साल पहले बीमारी से हो गई थी। मनभावती की तीन संतान हैं। इस बीच सगरू और मनभावती एक-दूसरे के संपर्क में आए।

बात आगे बढ़ने पर दोनों ने सोमवार को मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली।अगली सुबह उनकी तबीयत खराब हो गई। उनकी गर्दन टेढ़ी हो गई थी। यह देख पड़ोसी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संगरू के भतीजे रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। थानाध्यक्ष ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

एक्सपर्ट के मुताबिक, बढ़ती उम्र में संबंध बनाने से दिल का दौरा पड़ सकता है। हालांकि, ये सभी में हो ऐसा संभव नहीं है, दरअसल, उम्र बढ़ने के साथ-साथ धमनियां संकरी होने लगती हैं। ऐसे में यौन क्रिया के दौरान दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर बढ़ता है। ऐसी स्थिति में दिल को ऑक्सीजन की जरूरत बढ़ जाती है, जो पूरी न हो तो अटैक हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Punjab Budget Session 2026 : इन सेक्टर्स को सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा

Exit mobile version