Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हादसा इतना भयंकर की जान कांप जाएगी रूह, चट्टान के नीचे से ऐसे निकाले गए शव

October 10, 2023

हादसा इतना भयंकर की जान कांप जाएगी रूह, चट्टान के नीचे से ऐसे निकाले गए शव

पिथौरागढ़: जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला- गूंजी मोटर मार्ग पर रविवार को पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आने से वहां से गुजर रहा एक वाहन उसकी चपेट में आ गया था, जिसमें 9 लोगों के दबे होने की आशंका थी। रेस्क्यू ऑपरेशन के दूसरे दिन 7 लोगों के शवों को बाहर निकाला गया।जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा रविवार को एसडीआरएफ को जानकारी दी गई थी कि धारचूला- गूंजी मोटरमार्ग पर थक्ति झरने के पास एक वाहन पर पहाड़ से मलबा गिर गया है, जिसमें 09 सवारों के दबे होने की संभावना जताई गई। इस सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान चलाया था। रात हो जाने व पहाड़ से लगातार गिर रहे मलबे के कारण संभावित खतरे को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन को कल रोकना पड़ा था।

वहीं सोमवार सुबह से ही एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा अन्य बचाव इकाईयों के साथ समन्वय स्थापित कर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वाहन (यूके05 सीए 3803) में कुल 7 लोग सवार थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा जेसीबी द्वारा मलबा हटाए जाने के बाद रेस्क्यू उपकरणों का प्रयोग करते हुए वाहन के अंदर फंसे 7 लोगों के शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतकों के नाम : 1. तुलाराम एस/ओ धनीराम, उम्र 60 वर्ष 2. आशु देवी डब्ल्यू/ओ तुलाराम, उम्र 57 वर्ष 3. किशन सिंह, उम्र 36 वर्ष 4. कुलु डी/ओ पिरान सिंह, उम्र 13 वर्ष 5. कशी डी/ओ उपरोक्त, उम्र 12 वर्ष 6. नितिन एस/ओ उपरोक्त, उम्र 16 वर्ष 7. नेपाली मजदूर है नाम पता अज्ञात सभी लोग निवासी न्पलच्यु गांव, पिथौरागढ़ के निवासी।c

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें