Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mainpuri में 6 वर्ष की एक बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा

February 2, 2025

Mainpuri में 6 वर्ष की एक बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा

Mainpuri : मैनपुरी जिले की एक विशेष अदालत ने छह साल की एक नाबालिग बच्ची से बलात्कार के जुर्म में एक व्यक्ति को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है और उसपर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। एक सरकारी अधिवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। शासकीय अधिवक्ता विपिन चतुव्रेदी ने बताया कि शनिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पाक्सो अधिनियम) चेतना चौहान ने सुनवाई पूरी करने के बाद आरोपी शनि उर्फ सन्नू को दोषी ठहराया और 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

चतुव्रेदी ने बताया कि 27 मई 2019 को जिले में बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव सन्नू ने बकरियों को चराने ले जा रही छह साल की बच्ची को रोक लिया था और उसके साथ बलात्कार किया था। उन्होंने बताया कि जब लड़की ने यह आपबीती अपनी मां को बताई, तो पीड़िता के मामा ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जो उसी गांव का था। पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी करने के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। इसके बाद अदालत ने सुनवाई पूरी करने के बाद सजा सुनाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें