Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने दिल्ली में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को सुदृढ़ किया : CM Dhami

February 1, 2025

PM Modi के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने दिल्ली में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को सुदृढ़ किया : CM Dhami

नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यहां 68,000 करोड़ रुपए की लागत से सड़क, एक्सप्रैस-वे और पारगमन गलियारों (ट्रांजिट कॉरिडोर) समेत कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को सुदृढ़ किया गया है। धामी ने मोती नगर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी उम्मीदवार हरीश खुराना और उनका परिवार दशकों से दिल्ली की सेवा कर रहा है और उनके (हरीश खुराना) पिता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापकों में से एक हैं।

उन्होंने कहा, ‘आज हमारा देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तेजी से प्रगति कर रहा है। चाहे वह सड़क हो, स्वास्थ्य हो, रेल सुविधाएं हों, बुनियादी ढांचा हो या विज्ञन और प्रौद्योगिकी हो, हमारा देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।’ धामी ने कहा, ‘दुनिया के कई बड़े विकसित देश भी इस बात से हैरान हैं कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इतनी तेजी से कैसे प्रगति कर रहा है।’ उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में 68,000 करोड़ रुपए की लागत वाली प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर काम किया है, जिसमें सड़क, एक्सप्रैस-वे, पारगमन गलियारों और रेलवे तथा हवाई अड्डा संबंधी विकास शामिल हैं।

स्थानीय विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जखीरा क्षेत्र में एक फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है, जिससे क्षेत्र में यातायात प्रबंधन में सुधार हुआ है। धामी ने कहा कि ‘पीएम-उदय योजना’ के तहत 1,731 कॉलोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा, ‘यमुना नदी का उद्गम उत्तराखंड से होता है और इसका जल लोगों को जीवन देता है। जब मैं दिल्ली आता हूं तो यमुना नदी की हालत देखकर मुझे बहुत दुख होता है।’

ये भी पढ़ें: ‘तिलक हटाने से इनकार किया तो नौकरी से निकाला’, युवक का लेंसकार्ट पर आरोप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें