Site icon Dainik Savera Times

प्रयागराज में संदिग्ध अवस्था में ट्यूबवेल की छत पर मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मऊआइमा क्षेत्र में रविवार को ट्यूबवेल की छत पर किशोर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस उपायुक्त(गंगानगर) अभिषेक भारती ने बताया कि मऊआइमा थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर सरायअली गांव में एक किशोर की हत्या की सूचना मिली।

किशोर की पहचान उसी गांव के रवि मौर्य (18) के रूप में की गयी है। वह शुक्रवार को घर से कहीं चला गया था। परिजनों ने खोजबीन के बाद शनिवार को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर एक खेत में ट्यूबवेल की छत पर शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया।

उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंचकर जांच पड़ताल किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version