Site icon Dainik Savera Times

गर्लफ्रेंड को Iphone ग‍िफ्ट करने के ल‍िए लड़के ने कर दिया यह काम

दिल्ली: दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में 9वीं क्‍लास के एक स्‍टूडेंट ने गर्लफ्रेंड को ग‍िफ्ट देने के ल‍िए ऐसा कांड क‍िया क‍ि मां देखकर सन्‍न रह गई। उसने कभी कल्‍पना भी नहीं की थी क‍ि उसका बच्‍चा इस हद तक चला जाएगा। पुल‍िस को जब इसकी जानकारी दी गई, तो वो भी हैरान रह गई. घटना दिल्ली के नजफगढ़ इलाके की है। तीन अगस्त को एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में कहा था कि उनके घर से सोने के गहने गायब हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की तो पता चला कि महिला के बेटे ने ही यह कांड क‍िया है। छानबीन हुई तो पता चला क‍ि वह अपनी गर्लफ्रेंड को आईफोन 15 ग‍िफ्ट करना चाहता था, लेकिन पैसे नहीं थे। इसल‍िए उसने अपनी मां के गहने चुरा ल‍िए, उन्‍हें सुनार के पास बेचा और उन्‍हीं पैसों से अपनी गर्लफ्रेंड को फोन खरीदकर दिया। पुलिस ने दो सुनारों से गहने भी जब्‍त कर ल‍िए हैं. एक सुनार को ग‍िरफ्तार क‍िया है।

डीसीपी के मुताबिक 3 अगस्त को महिला ने अपने घर में चोरी की सूचना दी थी। बताया था कि 2 अगस्त को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच किसी ने उनके घर से दो सोने की चेन, सोने की बालियां और एक सोने की अंगूठी चुरा ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की। पुलिस ने पाया कि न तो कोई घर में घुसा और न ही कोई बाहर आया. इसके बाद पुलिस को शक हुआ कि घर में ही किसी ने चोरी की होगी। जांच की तो पता चला कि चोरी की घटना के बाद से महिला का नाबालिग बेटा गायब है। फिर टीम ने उसके बारे में जानकारी जुटाई. उसके साथ स्कूल में पढ़ने वाले दोस्तों से पूछताछ की. तब खुलासा हुआ क‍ि उसने एक नया आईफोन खरीदा है।

Exit mobile version