Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के लिए बजट उत्साहजनक, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार : Nayab Saini

February 2, 2026

हरियाणा के लिए बजट उत्साहजनक, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार : Nayab Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट को विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज बताते हुए कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की दिशा में मील का पत्थर है। भारत ने खुद की मैन्युफैरिंग और ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाई है। जिससे विदेशों से सामान मंगाने की निर्भरता कम हुई है।

पिछले 12 सालों में भारत की अर्थव्यवस्था स्थिर रही है और बजट का तीन आयामी दृष्टिकोण-आर्थिक विकास, आकांक्षाओं की पूर्ति और सबका साथ समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाएगा। वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत का 07 प्रतिशत की विकास दर हासिल करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का प्रमाण है। वित्त वर्ष 2027 के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक पूंजीगत व्यय और सिटी इकोनॉमिक रीजन का विकास हरियाणा जैसे औद्योगिक और इंफ्रास्ट्रर-केंद्रित राज्य की प्रगति को नई उड़ान देगा।

साथ ही बजट में एमएसएमई क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान हरियाणा जैसे औद्योगिक राज्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इससे फरीदाबाद, गुरुग्राम और पानीपत जैसे औद्योगिक केंद्रों में नई जान आएगी और युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर बनेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें