Site icon Dainik Savera Times

मेघालय के मुख्यमंत्री ने हैदराबाद में केसीआर से की मुलाकात

हैदराबाद: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने गुरुवार को यहां अपने तेलंगाना समकक्ष के.चंद्रशेखर राव से मुलाकात की।संगमा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री कल्वकुंतल चंदशेखर राव से उनके आधिकारिक आवास प्रगति भवन में मुलाकात की।मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने इस मुलाकात को मेघालय के मुख्यमंत्री की शिष्टाचार भेंट बताया।

केसीआर ने संगमा का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिनकी उन्होंने अनौपचारिक बातचीत के दौरान हाई टी पर मेजबानी की।केसीआर ने मेघालय के सीएम को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।इस अवसर पर तेलंगाना के मंत्री के.टी. रामा राव, टी. हरीश राव, एर्राबेल्ली दयाकर राव, एमएलसी पल्ला राजेश्वर रेड्डी, मधुसूदन चारी, विधायक रोहित रेड्डी, योजना आयोग के उपाध्यक्ष बी. विनोद कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री वेणुगोपाला चारी, बीआरएस नेता दासोजू श्रवण, के. वामसीधर राव और अन्य भी उपस्थित थे।

Exit mobile version