Site icon Dainik Savera Times

सिक्किम के मुख्यमंत्री ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की

गंगटोक: सिक्किम के मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने शनिवार को गंगटोक में राजभवन जाकर राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात की। मुख्यमंत्री तमांग ने राज्यपाल को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और राज्यपाल को राज्य की प्राकृतिक आपदा और वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने राज्यपाल को राज्य द्वारा राहत, पुनर्वास और सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी जानकारी दी।

राज्यपाल ने कहा कि ‘‘देवी भवानी के आशीर्वाद से सिक्किम फिर से समस्याओं मुक्त हो जाएगा। नए दिन की शुरुआत होगी और सिक्किम एक बार फिर दुनिया में एक नए उज्ज्वल सितारे के रूप में उभरेगा।’’ इसके बाद राज्यपाल आचार्य ने शहर के मध्य में ठाकुरबाड़ी मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर राज्यपाल के साथ गंगटोक के विधायक वाईटी लेप्चा और पार्षद संदीप मालू भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version