Dainik Savera Times

नगर कौंसिल चुनाव में फर्जी वोटों की साजिश नहीं होगी सफल : Dr. Subhash Sharma

the-conspiracy-of-fake-votes-will-not-work

श्रीआनंदपुर साहिब। नगर कौंसिल चुनाव के मद्देनजर पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा की अगुवाई में भाजपा ने पोल खोल पदयात्रा शुरू की हैै। ये पदयात्रा श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र में एक सप्ताह तक चलेगी।

कुशासन और भ्रष्टाचार की खोलेंगे पोल

इस अवसर पर डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि पदयात्रा नंगल, श्री आनंदपुर साहिब और कीरतपुर साहिब से गुजरेगी। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की मिलीभगत, कुशासन और भ्रष्टाचार की पोल खोली जाएगी । उन्होंने पीएसीएल में हुए भ्रष्टाचार, नगर कौंसिल के फंडो के दुरुपयोग, ठेका कर्मचारियों की भर्ती में अनिमियता जैसे मुद्दों को उठाते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि जनता जोकि पिछले 9 साल से कुशासन का संताप झेल रही है उस कुशासन के संताप को दूर करने की पूरी कोशिश की जाएगी।

बोले- अपनी हार से डर गई है सरकार

the-conspiracy-of-fake-votes-will-not-work
the-conspiracy-of-fake-votes-will-not-work

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपनी संभावित हार को देखकर डरी हुई है इसलिए चुनाव के लिए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। एक-एक वार्ड के अंदर 200 से 300 नकली वोटें बनवाने की साजिशें रची गई हैं। भाजपा इस षडयंत्र को सफल नहीं होने देगी और नकली वोटें बनवाने का पर्दाफाश किया जाएगा। सात दिन की इस पदयात्रा में भाजपा वर्कर हर घर, हर मोहल्ले में जाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। आज पानी और बिजली कटों को लेकर त्राहि त्राहि मची हुई है वहीं स्ट्रीट लाइट्स की समस्या से जनता परेशान है।

मतदाताओं को करेंगे जागरूक

उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की विफलताओं और पिछली कांग्रेस सरकारों की कमियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version