Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश की ऊर्जा कूटनीति वैश्विक तेल बाजार को स्थिर करने में निभा रही बड़ी भूमिका: Hardeep Singh Puri

July 18, 2025

देश की ऊर्जा कूटनीति वैश्विक तेल बाजार को स्थिर करने में निभा रही बड़ी भूमिका: Hardeep Singh Puri

नई दिल्ली: पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि भारत की ऊर्जा कूटनीति न केवल देश के भविष्य को सुरक्षित कर रही है, बल्कि वैश्विक ऊर्ज बाजारों को स्थिर करने में भी मदद कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि भारत ने अपने तेल आयात स्नेतों का विस्तार 27 देशों से बढ़ाकर 40 देशों तक कर दिया है और देश की स्मार्ट ऊर्ज कूटनीति ने वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को 130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने से रोकने में मदद की है, जिसमें रूस से खरीद भी शामिल है।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दशक में भारत ने वैश्विक तेल मांग वृद्धि में 16 प्रतिशत का योगदान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजैंसी के अनुसार, भारत अगले 20 वर्षों में वैश्विक ऊर्ज मांग वृद्धि में 25 प्रतिशत का योगदान देगा। पुरी ने कहा कि रूस 9 मिलियन बैरल प्रतिदिन से अधिक के साथ सबसे बड़े कच्चे तेल उत्पादकों में से एक है, जो लगभग 97 मिलियन बैरल की वैश्विक तेल आपूर्त िका लगभग 10 प्रतिशत है।

अगर यह तेल बाजार से गायब हो जाता और आपूर्ति कम हो जाती तो कीमतें 130 डॉलर प्रति बैरल से भी ऊपर निकल जाती। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक ऊर्ज मूल्य स्थिरता में शुद्ध सकारात्मक योगदानकर्ता रहा है, साथ ही हमने ऊर्ज उपलब्धता, सामथ्र्य और स्थिरता की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है।‘ केंद्रीय मंत्री ने कहा किरूसी तेल पर कभी वैश्विक प्रतिबंध नहीं लगे। दुनिया भर के समझदार निर्णयकर्ता वैश्विक तेल आपूर्त श्रंखलाओं की वास्तविकताओं से वाकिफ थे और यह भी कि भारत जहां से भी संभव हो, एक निश्चित मूल्य सीमा के तहत रियायती तेल खरीदकर वैश्विक बाजारों की मदद कर रहा था।

पुरी ने गुरुवार को कहा था कि भारत ने वैश्विक बाजार में तेल खरीदने के अपने स्नेतों में विविधता ला दी है, इसलिए सरकार रूस के तेल निर्यात पर अमरीका की किसी भी कार्रवाई को लेकर अनावश्यक रूप से चिंतित नहीं है। ऊर्जा वार्ता 2025 में बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘बाजार में प्रचुर मात्र में तेल उपलब्ध है। ईरान और वेनेज़ुएला पर वर्तमान में प्रतिबंध लगे हुए हैं। लेकिन क्या वे हमेशा के लिए प्रतिबंधों के अधीन रहेंगे? ब्राजील, कनाडा और अन्य कई देश उत्पादन बढ़ा रहे हैं। मैं अभी आपूर्ति को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हूं। हमने अपने स्नेतों में विविधता ला दी है। केंद्रीय मंत्री का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस घोषणा के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर द्वितीयक प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

ये भी देखें :- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर, सोना और चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें