Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Modi 3.0: नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख में हुआ बदलाव; अब इस दिन ले सकते हैं Modi प्रधानमंत्री पद की शपथ

June 7, 2024

Modi 3.0: नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख में हुआ बदलाव; अब इस दिन ले सकते हैं Modi प्रधानमंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को लोकसभा चुनाव में 293 सीटें मिलीं। नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुना गया। सभी घटक दलों ने अपने समर्थन का पत्र सौंप दिया है। अब मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हालांकि उनके शपथ ग्रहण समारोह की तारीख को लेकर संशय बना हुआ है। बताया जा रहा कि प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह की तारीख में बदलाव कर दिया गया है। अब मोदी नौ जून को शाम छह बजे तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले यह कार्यक्रम आठ जून को होना था। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसमें विदेशी मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें