नई दिल्ली: संसद के दोनों सदनों में विपक्षी दलों के सदस्यों द्वारा बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर हंगामे के कारण बुधवार को लगातार तीसरे दिन गतिरोध कायम रहा, वहीं अगले सप्ताह लोकसभा एवं राज्यसभा में पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा कराए जाने के आसार हैं। लोकसभा एवं राज्यसभा में बुधवार को विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण कार्यवाही 2 बार के स्थगन के बाद दोपहर 2 बजे के उपरांत पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। दोनों सदनों में प्रश्नकाल एवं शून्यकाल सामान्य ढंग से नहीं चल पाए। लोकसभा में सरकार की और से 2 विधेयक पेश किये गए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी थी कि सदन में तख्तियां लेकर आने वाले सांसदों पर उन्हें निर्णायक कार्रवाई करनी पड़ेगी।
लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने आसन के निकट पहुंचकर नारेबाजी की और तख्तियां लहरई, जिन पर एसआईआर विरोधी नारे लिखे हुए थे। उन्होंने बिहार में एसआईआर की कवायद, पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर को रोकने और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता संबंधी दावों समेत कुछ विषयों पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया।बिरला ने हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों से कहा, ‘संसद और संसद परिसर के अंदर आपका व्यवहार, आचरण और कार्यपद्धति मर्यादित होने चाहिए। देश की जनता ने आप लोगों को अपनी आवाज, कठिनाई, चुनौतियों, देश से जुड़े मुद्दों और नीतियों पर चर्चा के लिए भेजा है। हंगामे के बीच ही खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक, 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक 2025 सदन में पेश किए।
राज्यसभा में सदन की बैठक शुरू होने पर शून्यकाल में उप सभापति हरिवंश ने कहा कि नियत कामकाज स्थगित कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उन्हें नियम 267 के तहत 25 नोटिस मिले है। उपसभापति ने बताया कि पूर्व में दी गई व्यवस्था के अनुपालन में वे नोटिस अस्वीकार कर दिए गए। नोटिस अस्वीकार किए जाने पर विपक्षी सदस्यों ने कड़ा विरोध जताया और हंगामा करने लगे। कुछ सदस्य अपने स्थानों से आगे भी आ गए।
विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण उच्च सदन में प्रश्नकाल भी नहीं चल सका। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खारगे समेत कई विपक्षी दलों के नेता अपने अपने मुर्त पर चचां कराए जाने की मांग कर रहे थे। काग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी भी सदन में मौजूद थी। 2 बार के स्वगन के बाद दोपहर 2 बजे बैठक शुरू होने पर पीठासीन अध्यक्ष मुक्तेश्वर कालिता ने पतर, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल को समुद्र द्वारा माल वहन विधेयक, 2025 विचार करने एवं पारित करने के लिए पेश करने को कहा। किन्तु हंगामे के कारण इस विधेयक पर चर्चा नहीं हो सकी। इसके बाद राज्यसभा की नरर्षवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

