Site icon Dainik Savera Times

Flipkart के डिलीवरी बॉय से इन लोगों ने बड़ी शैतानी के साथ की लूट, आप भी रहे सावधान

बिहार में रोहतास जिले के सेमरा पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में फ्लिपकार्ट के डिलेवरी बॉय से हुयी लूटपाट में शामिल सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने शुक्रवार को यहां बताया कि निरंजनपुर – करंहसी नहर सड़क मार्ग पर 05 अक्टूबर को अपराधियों ने फ्लिपकार्ट के डिलेवरी बॉय से लूटपाट की थी।घटना के उछ्वेदन के लिए टीम गठित किया था। सूचना के आधार पर संझौली थाना के कैथी निवासी अंकित कुमार को उसके घर से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के बाद अंकित ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। अंकित के निशानदेही पर ही इसी गांव के अन्य अपराधकर्मी सन्नी कुमार, सूरज कुमार, लवकुश कुमार, अजरुन कुमार, जय कुमार, दीपक कुमार उर्फ साधु को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अंकित के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, डिलेवरी बॉय सुशील सिंह की लूटी गई मोबाइल एवं अन्य सामान बरामद किया। साथ ही उसकी निशानदेही पर अन्य अपराधियों के पास से लूटा गया सामान और इस घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर लिया गया।

Exit mobile version