Site icon Dainik Savera Times

शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे श्री बदरीनाथ-केदारनाथ के कपाट, तारीख का हुआ ऐलान

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ मंदिर के कपाट इस साल शीतकाल के लिए 3 नवंबर 2024 को भाईदूज पर सुबह 8.30 बजे बंद किए जाएंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याकारी अधिकारी ने बताया कि केदारनाथ भगवान की चल-विग्रह डोली यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 3 नवंबर को चल-विग्रह डोली केदारनाथ मंदिर से सुबह 8.30 बजे प्रस्थान होगी। इसके अलावा पंच केदार में चतुर्थ रुद्रनाथ धाम के कपाट 17 अक्टूबर को सुबह छह बजे बंद किए जाएंगे। तृतीय केदार तुंगनाथ धाम व द्वितीय केदार मध्यमेश्वर धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजयदशमी पर्व पर तय की जाएगी।

 

ये भी पढ़ें :- Ind vs Afg Test Match: डेब्यू टेस्ट में मानव सुथार का धमाका, 21वीं सदी में ऐसा करने वाले बने दूसरे गेंदबाज

Exit mobile version