Site icon Dainik Savera Times

2047 तक ‘विकसित भारत’ का सपना साकार होगा : PM Modi

कुरनूल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को कहा कि 21वीं सदी 140 करोड़ भारतीयों की है और 2047 तक ‘विकसित भारत’ का सपना साकार हो जाएगा। भारत के ‘मेक इन इंडिया’ पारिस्थितिकी तंत्र की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि हमने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में घरेलू स्तर पर निíमत ‘चीजों’ की ताकत देखी, जो 22 अप्रैल के पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ चलाया गया सैन्य अभियान था। प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के लिए 13,000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 2047 में आजादी के शताब्दी वर्ष तक ‘विकसित भारत’ का सपना साकार हो जाएगा।

मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 21वीं सदी भारत की होगी। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश को अब मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के रूप में दूरदर्शी नेतृत्व हासिल है तथा केंद्र सरकार राज्य को पूरा सहयोग दे रही है। मोदी ने कहा कि गूगल के ‘एआई हब’ निवेश से एक नया अंतर्राष्ट्रीय ‘सब-सी गेटवे’ विकसित होगा, जिससे कई देशों की समुद्र के नीचे बिछाई गई केबल प्रणालियां जुड़ी होंगी और ये पूर्वी तट पर विशाखापत्तनम तक आएंगी। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने नांदयाल जिले के श्रीशैलम में श्री भ्रामरांबा मल्लिकाजरुन स्वामी वरला देवस्थानम में पूजा-अर्चना की।

ये भी पढ़ें: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया पहाड़ जितना टारगेट, आखिरी ओवर में दूबे ने ठोके 24 रन

Exit mobile version