नेशनल डेस्क: नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक डंपर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग शादी से लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मार दी। कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

