Site icon Dainik Savera Times

ECI नैट ऐप को बेहतर बनाने के लिए चुनाव आयोग ने नागरिकों से मांगे सुझाव

नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने और चुनावी सेवाओं को अधिक सरल और प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम पहल की है। आयोग ने देश के सभी नागरिकों से नई ईसीआईनैट ऐप को बेहतर बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। नागरिक 10 जनवरी तक ऐप में उपलब्ध एक सुझाव सबमिट करें टैब के माध्यम से अपने सुझाव दर्ज कर सकते हैं। आयोग के अनुसार, ईसीआईनैट ऐप का ट्रायल वजर्न मतदाताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में सक्षम है। इसके जरिए मतदान प्रतिशत से जुड़े रुझान पहले की तुलना में कहीं अधिक तेजी से उपलब्ध हो रहे हैं।

इतना ही नहीं, मतदान समाप्त होने के 72 घंटे के भीतर इंडैक्स कार्ड प्रकाशित किए जा रहे हैं, जबकि पहले यही प्रक्रिया पूरी होने में कई हफ्तों या महीनों का समय लग जाता था। इस ऐप का सफल परीक्षण बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और विभिन्न उपचुनावों के दौरान किया जा चुका है। यह ऐप नागरिकों के लिए एक एकीकृत प्लेटफॉर्म के रूप में तैयार किया गया है, जिसमें पहले मौजूद लगभग 40 अलग-अलग चुनाव संबंधी ऐप और वैबसाइटों को एक ही इंटरफेस में शामिल किया गया है। इनमें वोटर हैल्पलाइन ऐप (वीएचए), सीविजिल, सक्षम, पोलिंग ट्रैंड्स (वोटर टर्नआउट ऐप), और अपने उम्मीदवार को जानें (केवाईसी) जैसे महत्वपूर्ण ऑप्शन शामिल हैं।

Exit mobile version