हापुड़ (उप्र): हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के बृजघाट में पुलिस ने दिल्ली के 2 व्यापारियों को गिरफ्तार कर लिया, जो कथित तौर पर धोखे से बीमा के 50 लाख का क्लेम करने की साजिश के तहत एक पुतले का अंतिम संस्कार करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि उनके दो साथी भागने में कामयाब रहे। यह अजीब मामला तब सामने आया, जब 4 लोग हरियाणा के नंबर वाली एक कार में घाट पर पहुंचे और अपने साथ शव होने का दावा किया। उन्होंने घी और अंतिम संस्कार के लिए जरूरी अन्य चीजें खरीदीं और चुपचाप पुतले को शव की तरह चिता पर रख दिया।
लेकिन उनकी घबराहट को स्थानीय लोगों ने भांप लिया तथा श्मशानघाट पर मौजूद नगर पालिका के कर्मचारी नितिन को कुछ गड़बड़ लगी। जब पुतले के ऊपर कपड़े को हटाया, तो पता चला कि वह किसी इंसान का शव नहीं बल्कि एक पुतला था। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने गाड़ी के साथ तीन पुतले भी बरामद किए। दो आरोपियों कमल सोमानी और आशीष खुराना को गिरफ्तार कर लिया गया, जो दिल्ली के उत्तम नगर में जैन कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनके दो साथी भाग गए। पूछताछ के दौरान, कपड़ा व्यापारी सोमानी ने कबूल किया कि उस पर 50 लाख का कर्ज था और वह महीनों से अवसाद में था।
ये भी पढ़ें-T20 World Cup: सेमीफाइनल की रेस कैसे जीतेगा भारत? किस किस टीम ने किया क्वालीफाई, जानें

