Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिंद-प्रशांत क्षेत्र का भविष्य प्रतिस्पर्धा से नहीं, सहयोग से तय होना चाहिए : PM Modi

November 18, 2026

हिंद-प्रशांत क्षेत्र का भविष्य प्रतिस्पर्धा से नहीं, सहयोग से तय होना चाहिए : PM Modi

मनीला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 देशों के समूह ‘आसियान’ के नेताओं से कहा कि भारत एक स्वतंत्र, समावेशी और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विश्वास करता है तथा इसका भविष्य ‘प्रतिस्पर्धा से नहीं, बल्कि सहयोग से’ तय होना चाहिए। मोदी ने यह टिप्पणी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों को लेकर चिंताओं के बीच की है।

प्रधानमंत्री ने वार्षिक आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में 9 सूत्री पहल का प्रस्ताव रखा। इन पहल में संपर्क बढ़ाने और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समुद्री सहयोग की दीर्घकालिक योजना, आसियान के सदस्य देशों के पर्यटकों के लिए मुफ्त इलैक्ट्रॉनिक वीजा (ई-वीजा), खनन तथा महत्वपूर्ण खनिज के क्षेत्र में सहयोग और असैन्य परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में तकनीकी आदान-प्रदान की रूपरेखा तैयार करना शामिल है।

मोदी ने अपने संबोधन में आसियान के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी को भारत द्वारा दिए जाने वाले महत्व को रेखांकित किया और कहा कि दोनों पक्षों को क्षेत्र तथा उसके परे भी शांति एवं स्थिरता के लिए और भविष्य को लेकर अनिश्चितता दूर करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

भारत के अलावा अमरीका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देश इसके संवाद साझेदार हैं। फिलीपीन आसियान का वर्तमान अध्यक्ष होने के नाते मनीला में संगठन के वार्षिक शिखर सम्मेलन और उससे जुड़ी बैठकों की मेजबानी कर रहा है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें