Site icon Dainik Savera Times

Haryana News युवती को प्रेमी ने दिया था जहर, बोरी में बंदकर जंगलों में फेंकी लाश

the-girl-was-poisoned-by-her-lover

the-girl-was-poisoned-by-her-lover

अंबाला। कैंसर पीड़ित मां की रिपोर्ट लेने निकली बेटी की उसके प्रेमी ने हत्या की थी। पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया है। प्रेमी ने उसके शव को बोरी में ले जाकर पौंटा साहिब के नजदीक जंगल में फेंक दिया।

सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज

बराड़ा थाना पुलिस ने बराड़ा निवासी संदीप को पकड़ लिया है। इसका खुलासा लापता युवती की तलाश कर रहे परिजनों ने एक सीसीटीवी फुटेज से किया। प्रेमी अपने किराये के मकान से एक साथी के साथ बड़े बोरे को ले जाता नजर आया। परिजनों ने शिकायत दी तो जांच में इसका खुलासा हुआ। इस संबंध में डीएसपी सुरेश कौशिक ने युवती की हत्या के मामले में कई खुलासे किए। करीब छह साल से प्रेमी संदीप का उसके साथ प्रेम प्रसंग था। शादी के दबाव से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी ने युवती को जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। गिरफ्तार किए संदीप को वीरवार कोर्ट में पेश कर पांच दिन का रिमांड मांगा जाएगा, जिससे कि वारदात में प्रयुक्त सामान और अन्य साक्ष्य बरामद किए जा सकें।

धोखा : कहा था दोनों खाएंगे जहर

युवती शादी के लिए दबाव बना रही थी। सोलर इनवर्टर का काम करने वाले संदीप ने ये साजिश रची। उसने युवती को झांसा दिया कि दोनों मिलकर जहर खा लेंगे। आरोपी ने युवती को तो जहर दे दिया, लेकिन खुद नहीं लिया। जब युवती की मौत हो गई तो वह शव को बोरे में डालकर अपनी कार से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के जंगलों में ले गया। बताया जाता है कि आरोपी संदीप खुद विवाहित है और डेढ़ साल से एक किराये पर कमरा लिया हुआ था। उसी में वारदात को अंजाम दिया।

कार ट्रैकिंग से कातिल तक पहुंची पुलिस

परिजनों ने जब इलाके के सीसीटीवी देखे तो आरोपी शक के घेरे में आ गया। इसमें वह एक बोरे में कुछ ले जाता दिख रहा था। दो लोग भी इतने बड़े बोरे को कड़ी मशक्कत के बाद ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने जब रेहड़ी चालक को हिरासत में लिया तो पता लगा कि संदीप बोरे को एक बार में ले गया था। संदीप की कार को ट्रैक करना शुरू किया। लोकेशन हिमाचल की ओर मिलने पर पुलिस ने सिरमौर हिमाचल पुलिस से संपर्क साधा और संयुक्त ऑपरेशन चलाया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी शव को पेट्रोल डालकर जला रहा था। पुलिस ने अधजली लाश बरामद कर आरोपी को मौके से ही दबोच लिया।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

 

Also Read :

Exit mobile version