Site icon Dainik Savera Times

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने रविवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक

नयी दिल्ली: सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले रविवार को दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ एक बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्रालय की बुधवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। सर्वदलीय बैठक रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे संसद परिसर में होगी। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर को शुरू होगा और सरकारी कामकाज की अनिवार्यताओं के अधीन सत्र 20 दिसंबर समाप्त हो सकता है। ‘संविधान दिवस’ के उपलक्ष में 26 नवंबर को लोक सभा और राज्य सभा की कोई बैठक नहीं होगी। संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में 26 नवंबर को दोनों सदनों की एक विशेष बैठक होगी।

Exit mobile version