Site icon Dainik Savera Times

सरकार रेलवे में चौतरफा सुधार के लिए पूरी ताकत और संकल्प से जुटी है: Ashwini Vaishnaw

नयी दिल्ली: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि सरकार रेलवे में चौतरफा सुधार में पूरी ताकत और संकल्प से लगी हुई है और आने वाले समय में इसे विश्वस्तर का नेटवर्क बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। श्री वैष्णव ने सोमवार को राज्यसभा में रेल मंत्रालय के कामकाज पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि रेलवे के आधुनिकीकरण पर ट्रेनों से लेकर पटरी तक तेजी से काम किया जा रहा है और कोच से लेकर पटरी तक अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जा रहा है। रेलवे के एक लाख से अधिक कोचों को चरणबद्ध तरीके से अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे की कुल वित्तीय स्थिति ठीक है और वह कोविड की स्थिति से बाहर निकल गयी है। केंद्रीय बजट में रेल के लिए पर्याप्त आवंटन किया गया है जो ढाई लाख करोड़ रुपए । रेलवे का दो लाख 78 हजार करोड़ का राजस्व है और दो लाख 75 हजार करोड़ रुपए का व्यय है।

ये भी पढ़ें- अलविदा आशा ताई… संघर्ष से भरा सफर, 20 भाषाओं में गाए 12 हजार गाने, पढ़ें पूरी कहानी 

Exit mobile version